फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में विवाद, हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। सहन को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हवाई फायरिंग का आरोप लगा तहरीर दी है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

विजयखेड़ा गांव निवासी प्रकाश नारायण घर के बाहर सहन में शनिवार देर शाम टिन शेड रख रहा था। उसके परिवार के विनोद ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विनोद ने प्रकाश पर मारपीट व फायरिंग का आरोप लगाया है। विनोद ने मारपीट की बात को गलत बता प्रकाश द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की जानकारी पुलिस को दी है। सीओ बीनू सिंह ने मौके पर पहुंच जांच की और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि जांच के बाद फायरिंग की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें