फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर गड्ढे ने ले ली छात्रा की जान

विज्ञापन
गरिमा की फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
अचलगंज। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर भैंसई नौबस्ता गांव के पास सड़क के गड्ढे में बाइक उछलने से सवार युवक व उसकी सगी व चचेरी बहन उछलकर सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहा कंटेनर उसकी चचेरी बहन को कुचलते हुए निकल गया। इससे चचेरी बहन की मौके पर ही मौत हो गई। सगे भाई और बहन घायल हो गए।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के तलिहाई गांव निवासी रघुबीर सिंह की बेटी गरिमा (19) व भतीजी सारिका (20) की शहर के संस्कृत विद्यालय में आचार्य विषय की परीक्षा थी। दोनों बहनें भाई सूरज सिंह के साथ बाइक से उन्नाव आई थीं। बुधवार दोपहर को परीक्षा के बाद तीनों घर लौट रहे थे। उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर अचलगंज थानाक्षेत्र के भैंसई नौबस्ता गांव के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से बाइक उछल गई। इससे गरिमा व सारिका उछलकर सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर गरिमा को कुचलते हुए चला गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूरज और सारिका घायल हो गई। पुलिस ने घायल भाई व बहन को अचलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालांकि दोनों को हल्की चोटें होने से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दई गई। मृतक गरिमा तीन भाई व बहनों में सबसे छोटी थी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष राघवन कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हाईवे का चौड़ीकरण करा रही निर्माण एजेंसी पीएनसी ने हादसे के बाद आनन-फानन सड़क के उस गड्ढे को भरवा दिया जो हादसे की वजह बना। निर्माण एजेंसी की ओर से बरती जा रही लापरवाही को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि जुलाई में पीएनसी को सड़क के गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए थे। तब कंपनी ने काफी काम कराया था। निर्माण करा रही कंपनी के लोगों को कहना है कि बारिश के वजह से गड्ढे हो जाते हैं। एसडीएम ने बताया कि पीएनसी कंपनी के उच्चाधिकारियों को तत्काल पत्र भेज रहे हैं। निर्देश दिए जा रहे हैं कि निर्माणाधीन मार्ग के गड्ढ़े भरवाने का काम लगातार कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें