फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से युवती और दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। रसूलाबाद में गुरुवार को बारिश में घर की कच्ची दीवार गिरने से मां और बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भेजा गया। वहां से डॉक्टर ने मां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद के मोहल्ला अटल नगर निवासी राकेश की पत्नी रिंकी ( 32) बेटे अंश (4) व बेटी शिवानी (8) के साथ गुरुवार सुबह छप्पर के नीचे चारपाई पर लेटी थी। लगभग सात बजे पड़ोसी गयादीन की कच्ची दीवार भर भराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर मां-बेटा व बेटी घायल हो गई। चीख पुकार के बीच मोहल्ले के लोगों ने तीनों को मलबे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। रिंकी को हालत गंभीर के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें