उन्नाव। चार स्थानों पर सड़क हादसों में एक भट्टा श्रमिक की मौत और आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पा भट्ठा में काम के दौरान बैक करते समय ट्रक मजदूर पर चढ़ गया। हादसे में बिहार राज्य के नेवादा जिला के खरसान गोविंदपुर गांव निवासी दीपक (35) की मौत हो गई। मृतक के साले सूरज ने बताया कि उसका बहनोई दीपक पिछले 10 साल से भट्ठा पर परिवार के साथ रहकर मजदूरी कर रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शेखपुर नरी गांव के पास सड़क पार कर रही गाय से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार कानपुर के श्यामनगर निवासी नदीम, उसकी पत्नी रेशमा व तीन वर्षीय बच्ची शाजिया घायल हो गई। उधर, बारीथाना के मजरा नेवादा निवासी सुमन देवी (33) पत्नी सियाराम रविवार देर शाम अपने भाई मिट्ठूखेड़ा गांव निवासी विकास के साथ बाइक से लखनऊ दवा लेने जा रही थी। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रानीबाग के पास अचानक सड़क से गुजर रहे छुट्टा मवेशी से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
उधर, बांस बरेली के ग्राम व थाना विरासतगंज निवासी डीसीएम चालक आमिर (28) अपने भाई फिरोज (26) के साथ डीसीएम में परचून का सामान लादकर दिल्ली से बिहार जा रहा था। ग्राम आसत के सामने एक स्कूल के पास लकड़ी लदे ट्रक से डीसीएम की भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक आमिर व उसका भाई घायल हो गया। वहीं ट्रक का क्लीनर निसार भी घायल हो गया।