फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के लुटेरों ने लूटा था ट्रक, तीन अभी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में छह माह पहले चालक को बंधक बनाकर पेंट से लदे ट्रक को प्रतापगढ़ के लुटेरों ने लूटा था। पुलिस ने एक लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। तीन लुटेरे अभी भी पुलिस की पकड़ नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन

कानपुर नगर के थाना नौबस्ता आवास विकास कालोनी हंसपुरम निवासी उमेश बाजपेई ने सोहरामऊ पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 26 जनवरी 2021 की रात चार अज्ञात लुटेरों ने उसके ट्रक के चालक से मारपीट की और बंधक बना पेंट से भरा ट्रक लूट ले गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी आनंद कुलकर्णी ने स्वॉट टीम प्रभारी गौरव कुमार को खुलासे की जिम्मेदारी दी थी। ट्रक चालक के मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने बुधवार रात प्रतापगढ़ जिला के थाना रानीगंज के गांव ग्राम दहैरखुर्द निवासी इमाममुलहक को नवाबगंज टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 25 जनवरी की रात उसने अपने साथी मैकाइल, जीशान व युसुफ के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट की घटना से एक दिन पहले जीशान की कार में बैठकर कानपुर देहात स्थित पेंट फैक्टरी पहुंचे और ट्रक के फैक्टरी से बाहर निकलते ही उसका पीछा किया।
26 जनवरी की रात नवाबगंज टोल प्लाजा पार करने के बाद ट्रक खड़ा कर चालक लघुशंका करने लगा। उसने साथियों के साथ चालक को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर ट्रक में डाल लिया और साथी यूसुफ ट्रक को लेकर मोहनलालगंज होते हुए रायबरेली से प्रतापगढ़ मऊअइमा टोल प्लाजा पार करते हुए प्रयागराज पहुंचा। गांव चककेशव में सड़क के किनारे बने एक मकान में ट्रक में लदा पेंट उतार दिया। इसके बाद ट्रक के चालक को प्रयागराज के थाना उतरांव क्षेत्र के गांव मकसूदना में एक खाली प्लाट में छोड़ दिया। सीओ आरके शुक्ला ने बताया कि लूट में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें