फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर समेत चार पर मारपीट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। अचानक कार का दरवाजा खोलने से बाइक सवार के टकराने से दंपती व उसकी बच्ची घायल हो गए। दंपती ने कार सवार बैंक के मैनेजर समेत चार लोगों पर दरवाजा खोलने का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगा सीओ को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र पट्टी हमीद गांव निवासी मारिया पत्नी लतीफ ने क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह को तहरीर देकर बताया कि चार जून को वह अपने पति लतीफ और पुत्री मनालिया के साथ बाइक से मायके पट्टी हमीद से ससुराल कोतवाली क्षेत्र के उनवा गांव जा रही थी। जमलदीपुर गांव से पहले भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर प्रभात कुमार अपनी कार सड़क के किनारे खड़ी किए थे। पति बाइक लेकर कार के नजदीक पहुंचा तो अचानक कार का दरवाजा खोल दिया गया। दरवाजे से बाइक के टकराने से वह, उसका पति व बेटी मनालिया घायल हो गई। पति के विरोध करने पर बैंक मैनेजर ने तीन अन्य साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर पति से मारपीट की। उसे भी बुरी तरह पीटा। मारिया के अनुसार उसने खुद के साथ पति का कानपुर में इलाज कराया। सीओ के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बैंक मैनेजर प्रभात समेत चार पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें