फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, भतीजी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट से बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। पीछे बैठी उसकी भतीजी घायल हो गई। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हसनगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी अनूप यादव (35) सोमवार को अपनी भतीजी अर्चना (25) को बीए का पेपर दिलाने बाइक से अचलगंज के डिग्री कालेज गया था। दोपहर बाद घर लौटते समय लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाना क्षेत्र के सोनिक मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे अनूप व पीछे बैठी उसकी भतीजी अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अनूप यादव को मृत घोषित कर दिया। भतीजी अर्चना का इलाज चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें