फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाद भी नहीं पकड़े गए तीन हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर में छह दिन पहले युवक की गला दबाकर की गई हत्या में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन तीन अन्य आरोपियों को घटना के छह दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दविश दी जा रही है।
विज्ञापन

शेखपुर गांव निवासी रामलखन गुप्ता का शव 13 जुलाई की सुबह गांव के बाहर बाग में फंदे से लटका मिला था। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए पड़ोस के पटकापुर गांव निवासी राजेश, सुमित, रज्जन यादव व संदीप पर बेटे को रंजिश में मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक की मौत पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। इसमें मुख्य आरोपी राजेश को हसनापुर चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें