फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया से चलता मिला मोबाइल टावर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विद्युत विजिलेंस टीम ने किशोरीखेड़ा व कल्याणी मोहल्ले में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक मोबाइल टावर कटिया डालकर चोरी की बिजली से चलता मिला। इसके अलावा एक घरेलू कनेक्शन में भी बिजली चोरी पकड़ी गई। दोनों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक कमर खान व जेई सुमित सहगल ने किशोरीखेड़ा व कल्याणी में चेकिंग अभियान चलाया। कल्याणी मोहल्ले में एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा था। जांच में टावर के नाम बिजली कनेक्शन नहीं पाया गया। मौके पर बिजली से चलता मिला। जांच में पता चला कि एलटी लाइन से सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही है। मौके पर 15 किलोवाट की बिजली चोरी मिली। इसके अलावा किशोरीखेड़ा में प्रेमा के यहां बाईपास कर दो किलोवाट की बिजली चोरी होते मिली। टीम प्रभारी व जेई ने टावर संचालक पीडीनगर निवासी वीरेंद्र उर्फ बबलू सिंह और प्रेमा के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें