उन्नाव। लखनऊ में एटीएस की कार्रवाई के बाद अलकायदा से जुड़े दो आतंकियों के भागने के बाद जारी हाई अलर्ट का असर जिले में भी दिखा। लखनऊ और कानपुर की सीमा से जिले के जुड़े होने से एसपी के आदेश पर खुफिया टीमें पूरे दिन सक्रिय दिखीं। आतंकियों के जिले में शरण लेने के अंदेशे पर संवेदनशील इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ खुफिया टीमों ने फैक्टरी एरिया में भी तलाश की। हालांकि इस तरह का कोई व्यक्ति खुफिया टीमों को नहीं मिला।
लखनऊ में एटीएस द्वारा अलकायदा से जुड़े दो आतंकियाें को पकड़ा गया था। दो भाग निकले थे। कानपुर से आतंकियों के तार जुड़े होने की बात प्रकाश में आते ही लखनऊ, कानपुर व उन्नाव समेत अन्य जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। रविवार को ही एसपी आनंद कुलकर्णी ने खुफिया टीमों को अलर्ट कर दिया था। इसके बाद से लखनऊ सीमा क्षेत्र से जुड़े मोहान, हसनगंज, एक्सप्रेसवे के किनारे के गांवों, बांगरमऊ व शहर के आद्यौगिक क्षेत्र में टीमों ने सर्चिंग अभियान चलाया। सोमवार शाम तक खुफिया को इस तरह का कोई इनपुट नहीं मिल सका।