फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के साथ होटल में मिली महिला सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सीओ के साथ कानपुर के होटल में मिली महिला सिपाही को सेवा नियमावली के विरुद्ध आचरण पर एसपी ने निलंबित कर दिया। एसपी ने विभागीय कार्रवाई की भी बात कही है। वहीं सीओ मेडिकल लीव (चिकित्सकीय अवकाश) पर चले गए।
विज्ञापन

जिले में तैनात एक सीओ ने तीन दिन पहले पैतृक घर गोरखपुर जाने के लिए एसपी आनंद कुलकर्णी से छुट्टी ली थी। गोरखपुर की जगह वह एक महिला सिपाही के साथ कानपुर के एक होटल पहुंच गए। सीयूजी व निजी मोबाइल बंद होने पर पत्नी ने अनहोनी की आशंका जता एसपी से मदद मांगी थी। एसपी ने सर्विलांस के जरिए मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो मामला खुल गया था। एसपी ने एएसपी शशि शेखर सिंह को मामले की जांच दी थी। एसपी ने सीओ के होटल में मिली महिला सिपाही को निलंबित कर दिया। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि महिला सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जाएगी। सीओ मेडिकल लीव का प्रार्थना देकर छुट्टी पर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें