फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटका मिला वृद्ध का शव, हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। ग्राम चोरहा के मजरा बहादुरपुरवा में वृद्ध किसान का शव संदिग्ध हालात में घर के छप्पर में बांस के सहारे लटका मिला। घटना के बाद से मृतक का बेटा और बहू फरार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में दो गंभीर चोट मिली हैं। आशंका है कि सिर में किसी वजनी चीज से वार कर वृद्ध को पहले बेहोश किया गया। इसके बाद आत्महत्या दर्शाने के लिए फंदे से लटका दिया गया है।
विज्ञापन

बहादुरपुरवा गांव निवासी 60 वर्षीय बैजनाथ के तीन बेटे कुलदीप, प्रदीप और सतीश हैं। कुलदीप और सतीश दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। प्रदीप गांव में ही रहता है। पड़ोस में रहने वाली बड़े बेटे कुलदीप की पत्नी सीता के अनुसार उसके ससुर बैजनाथ के नाम तीन बीघा खेती है। मंगलवार शाम प्रदीप अपनी पत्नी और दो सालों के साथ ससुराल से घर पहुंचा। नशे में रात 11 बजे प्रदीप और उसके साले तीन बीघा जमीन (बेटे प्रदीप) के नाम करने के लिए दबाव डालने लगे। बैजनाथ के मना करने पर झगड़ा हुआ। सुबह उसका शव चारपाई के पास ही छप्पर में धोती के सहारे फंदे से लटका मिला। बहू सीता की सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से प्रदीप, पत्नी व सालाें समेत फरार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बैजनाथ के सिर में दो गंभीर चोट मिली है। हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें