फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बारासगवर। बीए के छात्र का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई ने एक युवती से नजदीकी व तीन दिन से दोनाें के बीच चल रहे विवाद में भाई द्वारा जान देने की बात कही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलखेड़ा मजरे दुंदपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अरविंद बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। सोमवार सुबह उसका शव घर के कमरे में लटका मिला। कमरे में झाडू़ लगाने पहुंची मां श्यामा देवी बेटे का शव लटका देख बदहवास हो गई। उसका शोर सुन परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के छोटे भाई सुरेंद्र के अनुसार 10 माह से अरविंद की रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से नजदीकियां थी। तीन दिन से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को युवती ने उसे फोन कर अरविंद को समझा लेने की बात कही और फोन काट दिया। युवती से विवाद के चलते रात में अरविंद ने जान दे दी। अरविंद चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से मां श्याम देवी समेत परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें