फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लोकनगर मोहल्ले में पति से अलग एक फैक्टरी कर्मी के साथ रहने वाली महिला की शनिवार को गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पहले पति को बुलाकर महिला का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी सुशील की पत्नी राललली (40) छह साल से पति से अलग रह रही थी। उपनिरीक्षक संतोष के अनुसार महिला की दही चौकी स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले युवक से नजदीकियां हो गईं।
इस पर वह युवक के साथ ही किराए के घर में रहने लगी। दो दिन पहले फैक्टरी के श्रमिक ने लोकनगर में किराए का कमरा लिया और महिला को लेकर यहीं रहने लगा। रोजाना की तरह शनिवार सुबह वह फैक्टरी चला गया। रात लगभग 9 बजे घर लौटा तो दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर कमरे में तख्त के पास रामलली बेहोश मिली। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिला के मौत की जानकारी पर फैक्टरी श्रमिक पुलिस के डर से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने महिला के पहले पति को बुलवाया। पति के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने जांच शुरू की।
उपनिरीक्षक संतोष के मुताबिक फैक्टरी श्रमिक के घर पहुंचने से पहले महिला की हत्या किए जाने की आशंका है। सीओ कृपाशंकर ने बताया कि कुछ सुराग मिले हैं। शीघ्र हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें