गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बाइक चलाते समय अचानक झपकी लगने से बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक चालक व पीछे बैठा गांव का युवक घायल हो गया। सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों एयरफोर्स में भर्ती की तैयारी कर रहे थे।
जनपद बलिया के थाना व कस्बा बासदि निवासी इरफान (25) और इसी कस्बे के ही निवासी दीपक मिश्र (23) दिल्ली में रहकर एयर फोर्स की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार सुबह दोनों साथी बाइक से दिल्ली से बलिया जाने के लिए निकले। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर थाना बेहटामुजावर के ग्राम खंभौली के निकट हवाई पट्टी पर बाइक चला रहे इरफान को झपकी आ गई। इससे बाइक डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहा इरफान हेलमेट लगाए था।