फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के लुटेरों को चोरी में जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले बदमाशों पर पुलिस ने नरमी बरती है। उन्हें लूट की बजाए चोरी और मादक पदार्थ अधिनियम की धारा में जेल भेजा गया है। तीसरे बदमाश को भी पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर ट्रक चालकों से लूट की वारदात हो रहीं थीं। स्वॉट टीम के सक्रिय होने के बाद अजगैन पुलिस भी हरकत में आई। शनिवार रात सीओ हसनगंज आरके शुक्ल ने एक कार से दो लोगों को पकड़ा था, जबकि एक भाग निकला था। एक ने अपना नाम सदर कोतवाली के शिवनगर नई बस्ती निवासी दीपू और दूसरे ने कांशीराम कालोनी निवासी बउवा बताया था। दोनों ने हाईवे पर ट्रक चालकों से लूट करना स्वीकार भी किया था। दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीसरे बदमाश हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के मछगवां निवासी अमित कुमार को रविवार रात पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास आठ किलो गांजा, एक तमंचा, छह कारतूस और चोरी के छह हजार रुपये बरामद करने का दावा किया है। बदमाशों को लूट की बजाए चोरी और मादक पदार्थ अधिनियम में जेल भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें