फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहा रहे दो बच्चों की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नुरूद्दीननगर में तालाब में नहाते समय गहराई में जाने से दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। देर शाम तक घर न पहुंचने पर उनकी तलाश शुरू हुई। घर से पांच सौ मीटर दूरी पर तालाब के पास दोनों के कपड़े व चप्पल मिलने पर परिजनों ने लोगों की मदद से तालाब में तलाश शुरू कराई। दोनों के शव मिलने पर परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

तालिब सरांय निवासी अनीस का 13 वर्षीय बेटा अयान पड़ोस में रहने वाले चांद के छह वर्षीय बेटे जैद के साथ शुक्रवार शाम 5 बजे खेल रहा था। शाम 7 बजे तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। आठ बजे नूरुद्दीननगर स्थित तालाब के पास दोनों के कपड़े और चप्पल मिले तो परिजन बेहाल हो गए। दोनों के तालाब में डूबने की आशंका पर लोगों ने तालाब में उतरकर खोजबीन की। इस दौरान दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाल लिया गया। अयान के जीवित होने की आशंका पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर के मृत घोषित करने और पोस्टमार्टम कराने की बात कहने पर परिजन जबरन शव को लेकर घर चले गए। अस्पताल के स्टॉफ ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। किला चौकी प्रभारी सुशील यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों से बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए कहा। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें