एक्सप्रेसवे पर जोगीकोट गांव के पास वैन में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर ग्राम जोगीकोट के पास एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे एक ओमनी कार आग का गोला बन गई। कार पर सवार छह लोगों ने किसी प्रकार कूदकर अपनी जान बचाई।
सोमवार रात को एक ओमनी कार बांगरमऊ की ओर से संडीला जा रही थी। जोगीकोट के पास और लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे शार्ट सर्किट से अचानक कार में आग लग गई। चालक सहित ओमनी सवार छह लोगों ने किसी प्रकार कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी। राहगीरों ने पीआरवी को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल जवानों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।