फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले की बरात में आए युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। साले की बरात में शामिल होने आए युवक की सोमवार को पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के सुब्बाखेड़ा निवासी दशरथ (25) पुत्र सिट्टू साले जागेश्वर की शादी में शामिल होने सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नौबतपुर आया था। 18 जून को साले की बरात थी। सोमवार को चौथी की रस्म को लेकर घर में चहल पहल थी। सुबह लगभग 11 बजे दशरथ कमरे में टेबल फैन का प्लग बोर्ड में लगाने लगा। इस दौरान करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी सफीपुर ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दशरथ की शादी वर्ष 2013 में पिंकी के साथ हुई थी। उसके दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें