फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित पिता का बनावाया मृत्यु प्रमाण

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव रसूलपुर निवासी एक युवक ने दो साल पहले अपने पिता को मृत बताते हुए फर्जी हलफनामा बनवाकर उस दौरान गांव में तैनात सचिव से मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। इसके बाद पिता की जमीन का दाखिल-खारिज करवाने का प्रयास किया। जांच के बाद प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

लेखपाल अरविंद गुप्ता को मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने पड़ताल की। जांच में पाया गया कि जिस व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया गया है वह जिंदा है। इसके बाद वर्तमान में तैनात सचिव देवेंद्र यादव ने प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया। सचिव देवेेंद्र ने बताया कि मामला 2019 का है। तत्कालीन सचिव ने मृत्यु प्रमाणपत्र बनाया था। जानकारी पर पता चला कि फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने वाले के पिता जीवित हैं। इसके बाद पिता से मिलकर मामले की जानाकारी की गई तो पुत्र से आपसी मनभेद की बात सामने आई है। पिता ने कोई कार्रवाई न करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें