फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को अगवा करने की थी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। मौरावां में पांच दिन पहले सराफ से लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच लुटेरों ने पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि सराफ से लूट की घटना के बाद उन्होंने लखनऊ के एक बंजारे के बेटे को अगवा करने की योजना बनाई थी। लुटेरों के पास से लूट के जेवर व नगदी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

हिलौली निवासी सराफ अरविंद सोनी से 12 जून को बाइक सवार दो लुटेरों ने एक लाख के जेवर व 40 हजार की नगदी लूट ली थी। बुधवार को स्वॉट टीम ने सर्विलांस की मदद से सदर कोतवाली के पतारी गांव निवासी छुन्ना सिंह, लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली के ललूमर सिसेंडी निवासी कृष्ण प्रताप, यहीं के धनंजय सिंह आशीष शुक्ला व मौरावां के हिलौली के मजरा मोतीखेड़ा निवासी भानू सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सभी ने सच उगल दिया। लुटेरों ने बताया कि हिलौली के मोतीखेड़ा निवासी भानू सिंह ने सराफ अरविंद सोनी की रेकी की थी। इसके बाद सभी ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।
आरोपियों ने बताया कि सराफ को लूटने के बाद उन्होंने लखनऊ के एक बंजारे के बेटे को अगवा करने की योजना बनाई थी। फिरौती के तौर पर 20 लाख मांगने की बात भी आपस में तय हुई थी। वह घटना को अंजाम देते इससे पहले पुलिस ने उन्हें दबोच दिया। आरोपियों ने 11 मार्च 2020 को हिलौली के सराफ नितिन सोनी से भी लूट की घटना स्वीकार की है। पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर एसपी आनंद कुलकर्णी ने घटना का खुलासा किया। तीन आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सराफ अरविंद सोनी से लूट की घटना में पकड़े गए पांच आरोपियों का पुलिस ने कोरोना टेस्ट कराया। इसमें कृष्ण प्रताप व भानू सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। पुलिस ने उन्हें नवाबगंज स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें जिला जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें