फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत जाम में फंसी विधानसभा अध्यक्ष की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। मुर्तजानगर के पास कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसके हेलमेट के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान दो किलोमीटर तक जाम लग गया। जाम में लखनऊ जा रहे विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की कार 15 मिनट तक फंसी रही।
विज्ञापन

मृतक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड से आस नारायण शर्मा (45) पुत्र संत लाल शर्मा निवासी गंगपुर चकबंदा बिठूर कानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को किनारे करा विधानसभा अध्यक्ष के काफिले को रवाना कर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें