फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस के हत्थे चढ़ा जेल से भागा बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जेल के कृषि फार्म से 16 दिन पहले बंदी रक्षकों को चकमा देकर भागे बंदी को सोमवार को लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। उन्नाव के अलावा लखनऊ पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रहीं थी। सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने से यहां की पुलिस उसे लेने मोहनलालगंज गई है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद सोहरामऊ के बिलौरा गांव निवासी सोनू 29 मई की दोपहर जेल के कृषि फार्म से बंदीरक्षकों को चकमा देकर भाग निकला था। जेलर ब्रजेंद्र सिंह ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन बंदी रक्षकों समेत आठ को निलंबित कर दिया गया था। उन्नाव के साथ लखनऊ पुलिस व जेल की टीम बंदी की तलाश कर रही थी। घटना के 16 दिन बाद सोमवार को लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस ने बंदी सोनू को दबोच लिया है। पूछताछ के बाद मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस ने इसकी सूचना उन्नाव कोतवाली पुलिस को दी। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि लखनऊ में लिखापढ़ी के बाद उसे यहां लाया जाएगा। सदर कोतवाली से एक टीम भेजी गई है।
कृषि फार्म से बंदी के भागने में निलंबित किए गए बंदीरक्षकों व अन्य सुरक्षा कर्मियों की विभागीय जांच हरदोई जेल अधीक्षक ब्रजेंद्र यादव को मिली है। इससे संबंधित पत्र प्रभारी जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह के पास भेजा गया है। हरदोई जेल अधीक्षक मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें