उन्नाव। जिले के बीस बूथों पर 1546 युवाओं ने टीका लगवाया। इसमें 1136 को कोविशील्ड व 428 युवाओं को कोवैक्सीन लगाई गई।
अचलगंज में 33, असोहा में 50, औरास में 42, बांगरमऊ में 60, बिछिया मे 51, बीघापुर में 67, फतेहपुर चौरासी में 61, गंजमुरादाबाद में 63, हसनगंज में 20, हिलौली में 52 युवाओं ने टीके लगवाए। मियागंज में 45, नवाबगंज में 58, पुरवा में सात, शुक्लागंज में 48, सिकंदरपुर सरोसी में 58, सुमेरपुर में 64, जिला अस्पताल पुरुष में 64, जिला महिला अस्पताल में 43 व सिकंदरपुर सरोसी में 41 लोगों ने कोविड टीकाकरण कराया। वर्कप्लेस बूथों पर विकास भवन में 55, डायट में 55, पीडीनगर बिजली घर में 33, अस्पताल में 53 व बांगरमऊ में 10 लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। कोवैक्सीन लगवाने वालों में सफीपुर के 72, शुक्लागंज में 161, अरबन में 195 लोग रहे। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में सबसे कम टीकाकरण पुरवा में हुआ है। वहां के प्रभारी को टीकाकरण की गति देने के निर्देश दिए गए हैं।
बीघापुर पीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि सोमवार को 70 युवाओं ने पंजीकरण कराया था जिसमें 64 लोगों लोगों को टीका लगाया। वहीं 45 साल से ऊपर वालों को 20 टीके लगाए गए। इसमें दूसरी डोज लगवाने वाले 4 लोग शामिल थे। वैक्सीन खत्म होने से छह लोगों को वापस लौटना पड़ा। (संवाद)
जिले में मिले पांच संक्रमित
उन्नाव। जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में असोहा में एक, शुक्लागंज में दो, हिलौली में एक व सिकंदरपुर कर्ण का एक युवक शामिल है। सभी को होम आइसोलेट कर दिया है। सात मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि स्वस्थ्य हुए सभी होम आइसोलेट थे। (संवाद)
...