बिछिया। गांव बस्तीखेड़ा में शुक्रवार रात एक युवक मोबाइल चार्जिंग के दौरान प्लग बोर्ड में उतरे करंट की चपेट में आ गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
बस्तीखेड़ा के मजरे ओरहर निवासी अनुज (28) पुत्र ओम प्रकाश रैदास मजदूरी कर जीवनयापन करता था। शुक्रवार रात घर में मोबाइल चार्जिंग के दौरान प्लग बोर्ड में उतरे करंट की चपेट में आ गया। परिजन बोर्ड का स्विच ऑफ कर अनुज को जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और दरोगाखेड़ा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी ममता के अलावा एक चार वर्षीय बेटी अनुष्का है। अनुज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई पंकज व सबसे छोटा जितेंद्र है। दो बहनें विवाहित हैं। बेटे की मौत से मां श्रीकांती सहित पूरे परिवार का रोकर बुरा हाल रहा।