फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पकड़े गए दो मवेशी तस्कर

विज्ञापन
पुरवा पुलिस की गिरफ्त में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए मवेशी तस्कर व बरामद कार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा। जंगल में वध के लिए मवेशियों को पेड़ पर बांधे जाने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तस्कराें की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दो को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अन्य दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने चार मवेशियों को बंधक मुक्त कराकर गोशाला भेजा। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

महाराजखेड़ा (सुईखेड़ा) के जंगल में शुक्रवार रात वध की मंशा से मवेशियों को इकट्ठा किए जाने की सूचना पर कोतवाल अजय त्रिपाठी व दरोगा थान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मवेशी तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी पुलिस को गच्चा देकर भाग निकले। चार मवेशियों को मुक्त कराकर पुलिस ने गोशाला भेजा। मौके से पुलिस ने तीन तमंचे, दो कारतूस, तीन छूरी, एक बांका, एक कुल्हाड़ी, दो बाइक व एक कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम शुक्लागंज के इखलाक नगर निवासी आलम व मोहम्मदपुर गांव निवासी रविशंकर यादव बताया। भागे आरोपियों में मौरावां के काजीगढ़ी निवासी नसीर व कुलीबाजार कानपुर निवासी परवेज कसाई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें