मौरावां। रायबरेली के गांव खजुहा निवासी तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। इसमें एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
अर्जुन (13) अपने गांव के ही विक्की (19) और अर्पित (19) के साथ बाइक से मौरावां थानाक्षेत्र के गांव मवई अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहा था। तभी अकोहरी-मवई मार्ग पर नहर की पटरी पर अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। इससे अर्जुन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके साथी विक्की और अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना खजुहा गांव में परिजनों के पास पहुंचते ही कोहराम मच गया। अर्जुन की मौत से मां बुधाना, पिता रामबरन, भाई करन, बहन काजल और आंचल सहित सभी परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा।