फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत इंजेक्शन से मौत का आरोप, सड़क जाम कर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। गलत इंजेक्शन से बच्चे की मौत का आरोप लगाकर परिजनों ने बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे चले हंगामे के दौरान आवागमन बाधित रहा। पुलिस इससे अनजान रही। बाद में समझौता होने पर परिजन शव लेकर चले गए। बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मेलाआलम शाह के मजरा भुड्डा निवासी महेश के सात वर्षीय बेटे कन्हैया की गुरुवार देर रात हालत बिगड़ गई। परिजन उसे मदारनगर स्थित झोलाछाप के यहां ले गए। पिता महेश का आरोप है कि झोलाछाप ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया। थोड़ी देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। कानपुर ले जाते समय रास्ते में बेटे की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा शुक्रवार सुबह मदारनगर के पास बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। एक घंटे सड़क पर हंगामा चलता रहा। बाद में झोलाछाप और परिजनों में समझौता हो गया। इसके बाद परिजन सड़क से हट गए। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि जाम की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। हालांकि तब तक जाम खुल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें