फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत, जाम लगाकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। चाचा के लड़के के तिलक समारोह के लिए टेंट का सामान लेने जा रहे युवक की बाइक को बेरियागाड़ा चौराहे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट से बाइक सवार की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर जाम लगा दिया। समझाने के बाद भी दो घंटे बाद भीड़ के न मानने पर पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान दो घंटे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

ग्राम मदारनगर के मजरा खारपुरवा निवासी रामगोपाल (25) पुत्र नेकराम बाइक से गांव के रामचरण को साथ लेकर चचेरे भाई श्यामू के तिलक समारोह के लिए टेंट का सामान लदवाने के लिए बाइक से बेरियागाड़ा मोड़ के लिए निकला। बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने रामगोपाल की बाइक को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगा होने से सिर पर गंभीर चोट से मौके पर उसकी मौत हो गई। पीछे बैठा रामचरण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। रामगोपाल की मौत की जानकारी पर आसपास के ग्रामीणों ने बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर लकड़ी के बोटे डालकर जाम लगा दिया।
एसडीएम दिनेश कुमार, सीओ आशुतोष कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया। दो घंटे तक समझाने के बाद भी लोगों के न मानने पर पुलिस ने डंडा पटकर सभी को तितर-बितर किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने सड़क पर पड़े लकड़ी के बोटों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। अविवाहित रामगोपाल की मौत से मां शिवरानी का रोकर बुरा हाल रहा। रामगोपाल खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें