फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बेहटामुजावर-ब्योलीइस्लामाबाद मार्ग पर ग्राम भाऊखेड़ा के पास देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को टक्कर मारते हुए खंती में पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

अटवाबैक गांव निवासी अजय (27) शुक्रवार को थाना फतेहपुर चौरासी के ग्राम सूसूमऊ निवासी मौसा कुलदीप बाइक मांग कर घरेलू कार्य से ब्योलीइस्लामाबाद गया था। देर शाम लौटते वक्त भाऊखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो बाइक में टक्कर मारते हुए खंती में पलट गई। हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो सवार लोग हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के जमलापुर से चौथी विदा कराकर लौट रहे थे। खंती में पलटने के बाद आसपास के लोगों ने नव वधू सहित सभी को निकाला। बाद में सभी दूसरे वाहनों में बैठकर चले गए। पुलिस ने मृतक अजय के परिजनाें को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी किरन का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें