फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से उतरते ही बेहोश होकर गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। बस स्टॉप पर मौजूद अधेड़ अचानक गिर कर बेहोश हो गया। अस्पताल पहुंचाने से पहले उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की बात कही है। वह बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के कस्बा ऊगू के गढ़ी निवासी चंद्रपाल (45) पुत्र रामलखन परिजनों से बिना कुछ बताए सफीपुर के लिए निकला था। प्राइवेट बस स्टॉप सफीपुर में वाहन से उतरते ही बेहोश होकर गिर गया। राहगीरों ने अस्पताल ले जाना चाहा पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब में 8520 रुपये मिले। आसपास मौजूद लोगों ने पहचान की तब परिजनों को सूचना दी गई। चाचा राम सिंह ने बताया कि चंद्रपाल घर में बिना किसी को कुछ बताए सुबह पांच बजे निकला था। वह कहां जा रहा था, यह किसी को नहीं बताया था। उनके दो बच्चे सौरभ (18) व शोभित (15) हैं। पुलिस के अनुसार परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजन शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें