फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न पहनने से चली गई वृद्ध की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। रफ्तार अधिक होने से अंधे मोड़ पर बेकाबू बाइक खंती में चली गई। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन शव घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अभूषा गांव निवासी 65 वर्षीय अलोपी यादव सोमवार शाम बाइक से सिकंदपुर कर्ण की ओर बाइक से घर लौट रहे थे। सिकंदरपुर कर्ण-भैसई मार्ग पर गोड़हा बाबा के पास अंधा मोड़ पर बाइक की रफ्तार अधिक होने से अलोपी नियंत्रण खो बैठा। बाइक अनियंत्रित हो खंती में जा गिरी। हेलमेट न लगा होने से अलोपी के सिर में गंभीर चोट आ गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और अलोपी का शव देख बिलख उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें