फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से लोडर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में लोडर चालक के बेटे समेत दो लोगों की मौत हो गई। चालक को सीएचसी बांगरमऊ से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

राजस्थान के जनपद झुंझुनू थाना उदयपुराटी के गांव अठवाड़ा निवासी गयासीलाल (45) सोमवार को राजस्थान से एक मशीन लादकर अपने 18 वर्षीय पुत्र विकास के साथ लखनऊ गया था। मंगलवार रात 10 बजे वह लखनऊ से राजस्थान जा रहा था। औरास टोल प्लाजा पर खाना बनाने का काम करने वाला बांगरमऊ के गांव नेवल के मजरा हीरामनखेड़ा निवासी लालता प्रसाद (40) घर जाने के लिए लोडर में बैठ गया। सबलीखेड़ा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर को टक्कर मार दी। इससे लोडर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया।
सीएचसी में विकास व लालता प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। लोडर चालक गयासीलाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लालता प्रसाद की मौत पर पत्नी कांती देवी, तीन बच्चे विवेक, आयुष, अभिषेक का रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें