फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंगहोम में बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कब्बाखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में आठ माह के बच्चे की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। इलाज में लापरवाही के साथ मौत के बाद भी पैसा जमा कराने का आरोप लगाया। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बच्चे का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। परिजन इसके लिए राजी नहीं हुए। बाद में शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के गांव डीहा निवासी राजेश के आठ महीने के बेटे को कई दिनों से बुखार आ रहा था। सोमवार को हालत बिगड़ने पर उसे कब्बाखेड़ा स्थिति अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार शाम इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाने के साथ मौत के बाद भी पैसा जमा कराने की बात कही। परिजन हंगामा करने लगे। जेल चौकी इंचार्ज राकेश यादव मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। परिजन इस पर राजी नहीं हुए। उधर, अस्पताल प्रबंधन ने इलाज का ही पैसा लिए जाने की बात कही। बाद में मामला शांत हुआ और परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें