फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को दाहसंस्कार के लिए मिलेंगे पांच हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ग्रामीण क्षेत्र के कोविड संक्रमित और जरूरतमंद लोगों की किसी भी प्रकार से मौत होने पर अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि दाह संस्कार में लगने वाली लकड़ी का भुगतान टाल वाले को किया जाएगा। शेष पैसा आश्रित के खाते में भेजा जाएगा। सामान्य शव के दाह संस्कार के लिए तीन क्विंटल लकड़ी लगती है। ऐसे में इतनी लकड़ी का भुगतान टाल वाले के खाते में किया जाएगा। शेष बची धनराशि मृतक आश्रित के खाते में भेजी जाएगी। धनराशि देने के लिए हर घाट पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी को ब्लाकवार एडीओ पंचायत व ग्रामवार सचिवों के मोबाइल नंबरों सहित सूची दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 21 घाटों पर शवों का अंतिम संस्कार होता है। मृतक आश्रित कर्मचारी से लकड़ी के लिए संपर्क करेगा तो वह संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव से बात करके उसकी आर्थिक स्थिति की जानकारी करेगा। सचिव द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कर्मचारी मृतक के शवों के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की व्यवस्था कराएगा। इसके बाद आश्रित का खाता नंबर लेकर उसमें शेष बची धनराशि ट्रांसफर कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें