फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह पूर्व पिटाई से घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। चार महीने पहले पिटाई में घायल युवक ने शनिवार की रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मौरावां के गांव रोशनगंज मजरे रसूलपुर निवासी महादेव (47) मजदूरी करता था। चार महीने पहले 17 जनवरी की शाम वह मजदूरी कर घर लौट रहा था। रास्ते में रोशनगंज मार्ग के पास चौधरिनटोला निवासी राजू सिंह ने उसे रोककर गालीगलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर जमकर पीटा और होटल में रखा खौलता तेल उसके पैरों पर उड़ेल दिया। पिटाई से महादेव की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। गंभीर रूप से घायल महादेव को परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां से कानपुर हैलट और बाद में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। उस समय मां रानी की तहरीर पर पुलिस ने राजू के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था।
विज्ञापन

परिजन 30 मार्च को अस्पताल से छुट्टी कराकर महादेव को घर ले आए थे। यहां उसका प्राइवेट डॉक्टर से इलाज हो रहा था। शनिवार रात इलाज के दौरान घर पर महादेव की मौत हो गई। सीओ पुरवा रघुवीर सिंह ने बताया कि पूर्व में दर्ज रिपोर्ट को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें