फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन नाम न करने पर चाचा को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। अविवाहित चाचा की चार बीघा जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहे भतीजे ने शनिवार देर रात तमंचे से चाचा के पेट में गोली मार दी। गंभीर हालत में चाचा को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपी भतीजा फरार हो गया।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर के मजरा पपरिया निवासी हरिश्चंद्र (48) अविवाहित है। उसके नाम चार बीघा जमीन है। हरिश्चंद्र का भतीजा शेर सिंह पुत्र बाबूलाल उसकी जमीन को अपने नाम कराने का कई दिन से दबाव बना रहा था। शनिवार रात 10.30 बजे वह चाचा के दरवाजे पर पहुंचा और गाली गलौज कर चाचा पर जमीन की रजिस्ट्री करने का दबाव बनाने लगा। चाचा के इनकार पर तमंचे से पेट मे गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। हरिश्चंद्र ने बताया कि उसने पुलिस को भी पूर्व में सूचना दी थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ बिनू सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें