फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की हत्या और लूट में कोतवाल समेत तीन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। पिपरमिंट व्यापारी की लूट के बाद सरेशाम गोली मारकर की गई हत्या और लूट में एसपी ने लापरवाही मिलने पर कोतवाल, चौकी प्रभारी व बीट प्रभारी को निलंबित कर दिया। खुलासे में लगाई गईं पुलिस की पांच टीमों में शामिल स्वॉट टीम ने एक हिस्ट्रशीटर समेत पांच लोगों को शक के आधार पर उठाकर पूछताछ शुरू की है। जेल से जमानत पर छूटे क्षेत्र के शातिर लुटेरों की मोबाइल लोकेशन भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

हटिया निवासी सतीश कुमार गुप्ता की बुधवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त वह घर से कुछ दूर माढ़ापुर मार्ग पर स्थित अपनी दुकान के पीछे बने अहाते में गाय का दूध निकालने के लिए गए थे। सोने की चेन, अंगूठी व दो लाख की नगदी गायब होने से मृतक के भाई अनीश ने हत्या कर नगदी व चेन लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को एसपी आनंद कुलकर्णी ने सरेशाम व्यापारी की हत्या कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी औैर बीट प्रभारी हेड कांस्टेबल ईश्वर दयाल को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि खुलासे में लगी टीमों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। एहतियात के तौर पर तीसरे दिन भी मोहल्ले में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें