फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी खुन्नस में युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। चुनावी रंजिश में युवक को पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम भिखारीपुर रुल्ल गांव निवासी विजय कुमार के पिता मुन्नूलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर उसका बेटा विजय पड़ोस के अमन की दुकान पर घरेलू सामग्री खरीदने गया था। दुकान के बाहर पहले से मौजूद अनंतू ने ग्राम पंचायत चुनाव में उसके कहने पर वोट न देने की उलाहना देकर गाली-गलौज शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर अनंतू, उसके परिवार के प्रदीप, संगम, अमन व आकाश ने डंडा व फावड़ा से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने से विजय लहूलुहान होकर गिर गया। बेहोश हालत में ने उसे सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया। वहां से हालत नाजुक बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें