फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समर्थकों का उत्पात, पिता-पुत्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। चुनावी खुन्नस में नवनिर्वाचित प्रधान व हारे प्रत्याशी के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। प्रधान के समर्थकों ने हारे प्रत्याशी के समर्थक के घर पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनाें पक्षों से तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

सुपासी गांव निवासी अजीत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम वह गांव में दोस्त के यहां हो रहे मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां नवनिवार्चित प्रधान के समर्थक भी मौजूद थे। यह लोग चुनाव की चर्चा करके धमकाने का प्रयास करने लगे। झगड़े की नौबत भांपकर वह वहां से लौट आया। इसके बाद प्रधान के समर्थक संतलाल, अरुण, रजयवीर, अमित कुमार, दिनेश कुमार व नीरज ने उसके घर पर चढ़ाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसके वृद्ध पिता रामआसरे और उसे पीटा। पुलिस ने एक पक्ष से अमित, संतलाल व दूसरे पक्ष से अजीत कुमार का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें