चकलवंशी। जमलापुर में खेत में थ्रेसरिंग के दौरान 20 वर्षीय युवती दुपट्टा फंसने से थ्रेसर की चपेट में आकर घायल हो गई। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
संतू अपने खेत में बुधवार को परिवार के साथ थ्रेशर से गेंहू की कटाई करा रहा था। उसकी 20 वर्षीय बेटी संजू भी खेत गई थी। थ्रेसरिंग के दौरान सॉफ्ट में दुपट्टा फंसने से संजू घायल हो गई। बेहोशी हालत में परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका तीन बहनों व दो भाइयों में चौथे नंबर पर थी। मां शांति व अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है। बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)