फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी खरीदने घर से निकला किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। शुक्रवार शाम सब्जी खरीदने के लिए घर से बाजार के लिए निकला 14 वर्षीय किशोर लापता हो गया। उसका कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बा भगवंत नगर निवासी नलिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा आदित्य कुमार उर्फ वैभव शुक्रवार शाम छह बजे घर से झोला लेकर साइकिल से बाजार जाने के लिए निकला था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सीओ बीघापुर कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें