सफीपुर। नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर लगाकर थक चुके पिता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर चार माह बाद पुलिस ने नामजद गांव के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किय है। पुलिस ने छेड़छाड़ के साथ पाक्सो एक्ट की भी धारा लगाई है।
एक गांव निवासी युवक का आरोप है कि 14 दिसंबर 2020 को उसकी 14 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। उसे अकेला देख गांव का रवि जबरन घर में घुस गया और बेटी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने और शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला था। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांच का हवाला देकर उसे चलता कर दिया। कार्रवाई के लिए वह कई दिनों तक कोतवाली के चक्कर लगाता रहा। सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली।