फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे दूर कराएं बिजली की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बिजली उपभोक्ता अब घर बैठे अपनी समस्या बता सकेंगे। उन्हें विभागीय कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बिजली विभाग ने समस्याएं बताने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। कोई भी इन नंबरों पर मैसेज भेजकर अपनी समस्या बता सकता है। बिजली विभाग के अफसर समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान समय में कोरोना संक्रमणकाल काफी तेजी के साथ फैल रहा है। इसलिए लोगों से घरों में ही रहने की अपील की जा रही है। बिजली विभाग ने भी उपभोक्ताओं को घर बैठे ही समस्या व्हाट्सएप नंबर पर भेजने की सहूलियत दी है। अधिशाषी अभियंता प्रथम एससी शर्मा ने बताया कि उपभोक्ता बिल समेत अन्य विद्युत समस्याएं सीधे उपखंड अधिकारियों के व्हाट्सअप नंबर पर भेज सकते हैं। उपखंड अधिकारी प्रथम राजकुमार का मोबाइल नंबर 9415901255, द्वितीय (टाउन) विशाल वर्मा का नंबर 9415901270, 9532077016 और उपखंड अधिकारी राजस्व का नंबर 9415901253 है। व्हाट्सएप पर बताई गईं समस्याओं का 24 घंटे के अंदर समाधान कर दिया जाएगा। समाधान के दौरान कोई प्रपत्र की आवश्यकता होगी तो वह उपभोक्ता से व्हाट्सएप पर ही ले लिया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें। इस दौरान उचित दूरी बनाए रखें और मास्क लगाएं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें