उन्नाव। तालिब सराय के पूर्व सभासद के भाई का शव बुधवार दोपहर ट्रेडर्स की दुकान में बिजली के तार से लटका मिला। पूर्व सभासद ने कई महीनों से मानसिक बीमार चलने और उसी के चलते जान देने की तहरीर दी है।
पूर्व सभासद इलियास के छोटे भाई शमशाद (60) मोहल्ले में ही ट्रेडर्स की दुकान चलाते थे। बुधवार दोपहर दो बजे खाना खाने घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें बुलाने के लिए दुकान पहुंचे। दुकान के अंदर बिजली के तार से शव लटका देख सभी बदहवास हो गए। चौकी प्रभारी के अनुसार शमशाद कई महीनों से मानसिक बीमार चल रहे थे। उनका परिजन इलाज भी करा रहे थे। परिजनों ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की तहरीर दी है।