फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत की कार्यवाही होगी वर्चुअल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उच्च न्यायालय के आदेश पर अब जिले की अदालतों का कामकाज वर्चुअल होगा। अधिवक्ताओं को उन्नाव न्यायालय की ईमेल या हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर वर्चुअल सुनवाई के लिए लिंक लेने होगा। मंगलवार को इस निर्णय के बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वादकारियों और पैरोकारों को जागरूक किया। महामंत्री जितेंद्र कुमार ने न्यायालय परिसर में बेवजह प्रवेश करने वालों को गेट पर रोका।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रघुवंशमणि ने बताया कि उच्च न्यायालय ने कोविड संक्रमण को देखते हुए अदालतों का कामकजा वर्चुअल कराए जाने का आदेश जारी किया है। अब न्यायालय सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट/एमपीएलए, अपर सत्र न्यायाधीश गैंगस्टर, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, सहित अन्य न्यायालयों की अदालती कार्रवाई ऑनलाइन होगी। अधिवक्ता वर्चुअल और वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुकदमों की सुनवाई में शामिल हो सकेंगे। अधिवक्ता जिला न्यायालय के ईमेल या हेल्पलाइन नंबर 0515-2826272 या 2820796 पर फोन कर वर्चुअल कार्रवाई के लिए लिंक प्राप्त कर सकेंगे।
जिला एवं सत्र न्यायालय में बुधवार को हुई कोरोना जांच में न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों सहित 22 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विराट कुमार श्रीवास्तव ने न्यायालय को 48 घंटे के लिए बंद करने की जानकारी दी है। अब न्यायालय सोमवार को खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें