फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास।। शादी का झांसा देकर दो साल से 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

औरास कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोहल्ले के ही रजनीश कुमार ने उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बेटी शादी के लिए कहती तो युवक टाल देता। वह लगभग दो वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि 12 अप्रैल को रात एक बजे उसने बेटी को बुलाया और दुष्कर्म करने के बाद शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें