औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हसनगंज कोतवाली के तालासराय गांव के पास आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे युवक की बाइक मेें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के जरिये पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।
नोएडा गौतमबुद्ध नगर के फ्लैट नंबर 515 सी सेकेंड फ्लोर श्रमिक कुंज सेक्टर 122 निवासी उमाशंकर राय (40) पुत्र त्रिपतिनारायण मंगलवार सुबह बाइक से आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा था। तालासराय गांव के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट टूटकर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। गंभीर हालत में उसे यूपीडा कर्मियों ने पीएचसी पहुंचाया। वहां मृत घोषित कर दिया गया।