फोटो नंबर 33-शालिनी यादव।
जिले के चार मेधावी बने पीसीएस
सब
अलग-अलग पदों पर हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिले के चार मेधावी पीसीएस बन गए हैं। ूपीपीसीएस 2020 के परीक्षा परिणाम में जिले के चारों होनहारों का अलग-अलग पदों पर चयन हुआ है। उनकी सफलता पर माता-पिता के साथ रिश्तेदारों में खुशी है।
कानपुर में रहने वाले मूल रूप से जिले के निवासी प्रशांत वर्मा का एसडीएम पद पर चयन हुआ है। प्रशांत ने बगैर किसी कोचिंग के पीसीएस की परीक्षा में सफलता पाई है। पिता उदय राजकुमार किसान और मां मिथलेश देवी गृहिणी हैं। प्रशांत कहते हैं कि सहायक आयुक्त वाणिज्य कर के पद पर तैनात चाचा प्रदीप पटेल के दिखाए रास्ते पर ही चल कर उन्होेंने अपनी मंजिल पाई है। मोहल्ला गांधी नगर निवासी प्रशांत साहू ने सातवीं रैंक हासिल की है। वह जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बने हैं। उनके पिता देवीशंकर साहू उद्यान विभाग लखनऊ में वरिष्ठ सहायक हैं। मां मिथिलेश गृहणी हैं। बड़ी बहन श्वेता साहू एसबीआई मुख्य शाखा में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है। प्रशांत अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बहन को देते हैं। पीडी नगर मोहल्ला निवासी शालिनी यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी बनी हैं। पिता कृष्णमोहन यादव कानपुर के एक इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। मां मियागंज ब्लॉक के सलेमपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। शालिनी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता भाई-बहन व अपने सीनियर को देती हैं। हसनगंज कस्बा निवासी आकांक्षा गुप्ता का चयन जिला सेवायोजन अधिकारी बनी हैं। इसके पहले वर्ष 2018 में उनका चयन वन रेंजर के पद पर हुआ था।