उन्नाव। बांगरमऊ से जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार पूर्व फौजी संजय सिंह पर सफीपुर विधायक बंबालाल ने स्थानीय थाना में आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में विधायक ने पूर्व सैनिक पर फेसबुक पर उनके खिलाफ अपमानजनक व धमकी भरे शब्दों का प्रयोग करते हुए पोस्ट डालने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इससे उनकी सुरक्षा व सामाजिक छवि धूमिल हुई है। पूर्व सैनिक संजय सिंह का आरोप है कि वह जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। विधायक अपने चहेते को चुनाव लड़ा रहे हैं। इसी साजिश के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिससे नामांकन प्रकिया पूरी न हो सके। पूर्व फौजी ने आरोप लगाया कि प्रचार के दौरान पुलिस ने उन्हें उठाने का प्रयास भी किया गया। वहीं एक अन्य पंचायत चुनाव दावेदार का आडियो वायरल हुआ है। इसमें आरएसएस के एक पदाधिकारी से टिकट वितरण को लेकर असंतोष जताया गया है।